सोमवार, 23 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
आतंकी फंडिंग के नाम पर मुस्लिम हकीम को बनाया ‘डिजिटल बंधक’: ढाई करोड़ के आरोप और ATS के खौफ में कटी पूरी रातकोर्ट ने दिया चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, आदेश जारी , जानिए क्या है मामलाहापुड़ से गाजियाबाद के लिए निकले, बीच रास्ते में कहाँ गायब हो गए यतीन और करुणा? पुलिस तलाश में जुटीUP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश

Hapur : लोकसभा चुनावों में अवैध हथियारो से खेला करने की फिराक में अपराधी, अब तक 150 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद

Hapur : लोकसभा चुनावों में अवैध हथियारो से खेला करने की फिराक में अपराधी, अब तक 150 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट :(NEWS FLASH INDIA)- लोकसभा चुनाव 2024 में निष्पक्षता और सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं । और साथ ही पुलिस अधिकारी भी इसी कड़ी में सतर्क नजर आ रहे हैं।हापुड मेरठ लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है लेकिन मतदान से पहले अवैध हथियारों की चहल कदमी चुनावी सुरक्षा व्यवस्था के लिय बड़ी चुनौती बन रही है। 

 महज 59 दिनों में हापुड़ पुलिस ने अवैध हथियारों के इतने बड़े जखीरे को जनपद हापुड में बरामद कर अपनी सतर्कता का परिचय दिया है तो वही यह बरामदगी लोकसभा चुनावों में अपराधियों की आपराधिक मंशा को भी उजागर कर रही हैं।कि किस प्रकार चुनावो पर अपराधी अवैध हथियारों से खेला कर , चुनावो की निष्पक्षता को प्रभावित करने के मनसूबे पाले बैठे है। 

लेकिन हापुड पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हापुड पुलिस ने अब तक ऐसे 10 अपराधियों को पकड़ कर अवैध हथियारों की रिकॉर्ड बरामदगी की है। हापुड पुलिस ने 10 फरवरी से लेकर 9 अप्रैल 2024 तक कुल 169 अवैध हथियार जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद किए हैं और कुल 10 अपराधियों को अब तक गिरफ्तार किया है।

  • हापुड पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली से दिनांक 09/04/2024 को 43 अवैध हथियार बरामद कर 2 अभियुक्त , अकबर पुत्र खिलाफत और इस्तेकार पुत्र इंतजार निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया।
  • पिलखुवा कोतवाली से दिनांक 07/04/2024 को 21 अवैध हथियारों सहित दिनेश पुत्र राकेश निवासी पिलखुवा ,हापुड को गिरफ्तार किया।
  • हापुड थाना देहात से दिनांक 31/03/2024 को 22 अवैध हथियारों सहित फारुख पुत्र आफताब निवासी नौचंदी , मेरठ को गिरफ्तार किया।

  • हापुड नगर कोतवाली से दिनांक 18/03/2024 को 15 अवैध असलाहो सहित अभियुक्त इमरान पुत्र इंतजार निवासी मुंडाली , मेरठ को गिरफ्तार किया।
  • सिंभावली थाना से दिनांक 17/03/2024 को 22 अवैध असलाहो सहित अभियुक्त शाह आलम पुत्र जब्बार निवासी किठौर , मेरठ को गिरफ्तार किया।
  • और सिंभावली थाना क्षेत्र से ही दिनांक 11/03/2024 को 10 अवैध असलाहो सहित अभियुक्त नदीम पुत्र अख्तर निवासी सिंभावली, हापुड को गिरफ्तार किया।
  • कपूरपुर थाना क्षेत्र से दिनांक 08/03/2024 को 13 अवैध असलाहो सहित अभियुक्त जावेद पुत्र मुनफैद निवासी बझेड़ा कला थाना कपूरपुर , हापुड को गिरफ्तार किया।
  • और बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से SOG टीम के साथ मिलकर दिनांक 10/02/2024 को 23 अवैध असलाहो सहित 2 अभियुक्त वाहिद उर्फ़ इल्लो पुत्र मोहम्मद व शाकिब पुत्र अनुवार, निवासी भोजपुर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन