गुरुवार, 19 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
कोर्ट ने दिया चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, आदेश जारी , जानिए क्या है मामलाहापुड़ से गाजियाबाद के लिए निकले, बीच रास्ते में कहाँ गायब हो गए यतीन और करुणा? पुलिस तलाश में जुटीUP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
विज्ञापन
राजनीति

कोर्ट ने दिया चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, आदेश जारी , जानिए क्या है मामला

17 नवंबर को पेश न होने पर गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट ने चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश दिया। 2018 के मामले से जुड़ी अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।

कोर्ट ने दिया चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, आदेश जारी  , जानिए क्या है मामला
News Flash INDIA: गाजियाबाद / नगीना।

गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (ASP) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश जारी कर दिया है। यह सख्त आदेश 17 नवंबर को अदालत में पेश न होने के चलते दिया गया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।

​क्या है 2018 का पूरा मामला?

यह कानूनी कार्रवाई वर्ष 2018 में गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद और मारपीट से जुड़ी है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि समारोह के दौरान हथियारों को लेकर सवाल पूछने पर चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और धमकी दी। इससे पहले अक्टूबर 2026 में भी इस प्रकरण में गैर-जमानती वारंट और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की बात सामने आई थी।

​अदालत में पेशी और कुर्की का आदेश

जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को तय पेशी पर चंद्रशेखर आजाद अदालत में हाजिर नहीं हो सके। उनके अधिवक्ता ने अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल कर अगली तारीख पर पेश होने से जुड़ी बात रखी, लेकिन कोर्ट ने गैरमौजूदगी पर सख्त रुख अपनाते हुए घर की कुर्की का आदेश जारी कर दिया।

​चंद्रशेखर आजाद का सरकार पर निशाना

कोर्ट के कुर्की आदेश के बाद चंद्रशेखर आजाद ने राजनीतिक गठबंधन का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक गठबंधन से सरकार बौखलाई हुई है और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाकर परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि 17 नवंबर को वह पहले से तय संसदीय कार्यसमिति की बैठक के सिलसिले में महाराष्ट्र/मुंबई में थे, जिसकी जानकारी उनके वकील द्वारा अदालत को प्रार्थनापत्र के माध्यम से दी गई थी।

​8 दिसंबर की सुनवाई पर निगाहें

एक ओर जहां अदालत ने कुर्की का आदेश देकर सख्ती दिखाई है, वहीं दूसरी ओर चंद्रशेखर आजाद ने इसे राजनीतिक दबाव बताया है। ऐसे में 8 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर राजनीतिक और कानूनी दोनों हलकों की निगाहें टिकी रहेंगी।

विज्ञापन