शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
राजनीति

बड़ी खबर :पहले दिन की कार्यवाही में एक इस्तीफा किया स्वीकार, शाम में खुद दे दिया उपराष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ में अचानक इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है जिनके द्वारा आज राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान एक सदस्य का इस्तीफा स्वीकार किया गया था और शाम होते-होते उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया।

बड़ी खबर :पहले दिन की कार्यवाही में एक इस्तीफा किया स्वीकार, शाम में खुद दे दिया उपराष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा

ब्यूरो रिपोर्ट - (News Flash INDIA) : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता की और सदन की कार्यवाही में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित किया। इस कार्यवाही के बाद उपराष्ट्रपति ने सोमवार देर शाम अपना इस्तीफा देने का भी ऐलान कर दिया। इस खबर के बाद हर कोई हैरान है । अचानक लिए गए इस निर्णय की वजह, उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में साफ लिखा है 

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा आज सदन की कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का इस्तीफा स्वीकार किया गया था संजीव अरोड़ा पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने के बाद उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा देना पड़ा है जो कि पंजाब से राज्यसभा के आम आदमी पार्टी के सदस्य थे ।

जिन्हें 10 अप्रैल 2022 को पहली बार राज्यसभा के लिए चुना गया था और उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था जिनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए इस्तीफा को 1 जुलाई से प्रभावी होने की घोषणा की गई । इसी निर्णय के चंद घंटे बाद उपराष्ट्रपति ने अपने भी अपने इस्तीफे का ऐलान कर  सभी को चौंका दिया।

स्वास्थ्य कारणों से डॉक्टरों की सलाह पर जगदीप धनखड़ द्वारा इस्तीफा देने की वजह इस्तीफा पत्र में बताई गई है।