दिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होश

दिल्ली से नैनीताल के कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं साथ अचानक वो हुआ जो किसी ने नहीं सोचा था। जानिए पूरी खबर।

दिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होश

दिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होश! News Flash INDIA 

ब्यूरो रिपोर्ट: News Flash INDIA : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दिल्ली से उत्तराखंड के नैनीताल स्थित प्रसिद्ध नीम करौली बाबा के 'कैंची धाम' दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचों-बीच पलट गई। बस के सड़क पर पलटते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई और वाहन में सवार श्रद्धालु अंदर ही फंस गए।

​सफर के बीच हाईवे पर पसरा सन्नाटा, बेकाबू होकर पलटी बस

​दिल्ली से नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन की आस लेकर निकले श्रद्धालुओं के लिए सफर की शुरुआत एक खौफनाक हादसे में बदल गई। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैवलर बस अनियंत्रित हो गई और हाईवे के बीचों-बीच कई बार घूमते हुए पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि श्रद्धालुओं को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

News Flash INDIA

​चीख-पुकार के बीच पहुंची पुलिस, शुरू हुआ रेस्क्यू

​घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया।

​ड्राइवर की एक चूक और मच गया कोहराम: डॉक्टर प्रमोद कुमार

​जिला अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रमोद कुमार (DCS) ने बताया कि हादसा संभवतः ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। बस में करीब 9 से 10 लोग सवार थे जो दिल्ली से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों का उपचार जारी है और फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।