देश को बम धमाकों से दहलाने की साजिश का खुलासा, दिल्ली के एनसीआर से 350 किलो RDX बरामद, AK 47 भी बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट - News Flash INDIA: जम्मू कश्मीर पुलिस ने देश में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए एनसीआर के (हरियाणा के) फरीदाबाद से 350 किलो RDX बरामद किया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा आतंकी इनपुट मिलने के बाद से लगातार हरियाणा के फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लगातार कार्यवाही की जा रही है। कश्मीर केे अनंतनाग और पुलवामा से भी दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी हुई है।

सहारनपुर से जम्मू कश्मीर पुलिस टीम द्वारा डॉक्टर आदिल अहमद को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर फरीदाबाद में उसके घर से 350 किलो आरडीएक्स, पिस्टल और AK 47 को बरामद किया गया है।

डॉ आदिल के पास से दो AK-47 और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए है। साथ ही कश्मीर से कुछ अन्य डॉक्टर की भी गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसी और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा की गई है।
जम्मू के साउथ कश्मीर में जैश ए मोहम्मद संगठन के पोस्टर लगाए गए थे जिसकी सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस द्वारा डॉक्टर आदिल अहमद की पहचान की गई थी । जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी और पुलिस द्वारा इन पोस्टों को लेकर जांच और कार्यवाही शुरू की गई थी। 7 नवंबर को डॉ आदिल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। डॉक्टर आदिल अहमद की शादी 4 अक्टूबर को हुई थी जिसके बाद से वह यूपी के सहारनपुर में था।
साथ ही जहां साउथ कश्मीर के एक अस्पताल में छापेमारी के दौरान एक Ak-47 बरामद हुई थी। JMC मेडिकल कॉलेज जम्मू कश्मीर में छापेमारी के दौरान लॉकर से एक AK 47 पुलिस द्वारा बरामद की गई थी।
अब तक हुई बरामदगी से ऐसा अंदेशा है कि ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए देश को दहलाने के लिए बड़ी आतंकी साजिश लगातार रची जा रही थी। साउथ कश्मीर के रहने वाले मुजम्मिल नाम के व्यक्ति द्वारा RDX का रख रखाव किया गया। फिलहाल जम्मू कश्मीर पुलिस की यूनिट फरीदाबाद में मौजूद है और लगातार इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है और देश की सुरक्षा ऐजेंसी इस मामले की जांच में जुट गई है और कई लोगों की ओर गिरफ्तारी जल्द ही हो सकती है ।
पुलिस सूत्रों से सुबह 11 बजे मिली ताजा जानकारी के अनुसार 350 किलो से ज्यादा मिला मैटीरियल , RDX नहीं है । अभी इसकी जांच की जा रही है , जो कि अमोनियम नाइट्रेट भी हो सकता है , फिलहाल कुछ समय में पुलिस द्वारा इस मामले में खुलासा करने की बात की गई है।