कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर हापुड़ में SP की तबादला एक्सप्रेस, 7 इंस्पेक्टर सहित 45 उप निरीक्षको के तबादले।
हापुड़ में SP की तबादला एक्सप्रेस, 7 इंस्पेक्टर सहित 44 उप निरीक्षको के तबादले।
ब्यूरो रिपोर्ट - News Flash INDIA: हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है और मेले स्थल पर लोगों ने अपने टेंट लगाने शुरू कर दिए हैं। लोगों के बढ़ते आवागमन के साथ-साथ कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हापुड़ एसपी द्वाराधौलाना थाना प्रभारी नीरज कुमार को गढ़ मेले का प्रभारी बनाया गया है। और साथ ही 7 निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा बुलंदशहर रोड की जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार को हाफिजपुर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
देखिए पूरी लिस्ट

पुलिस अधीक्षक ने इसी के साथ 44 पुलिसकर्मियों (उप निरीक्षक) को जनपद में विभिन्न जिम्मेदारियां देते हुए नव नियुक्ति दी गई है । जिसमें उप निरीक्षक जगतपाल सिंह को चौकी प्रभारी नगोला हापुड़ नगर और उप निरीक्षक वरुण कुमार को चौकी प्रभारी UPSIDC थाना धौलाना ,बनाया गया है।
साथ ही कोठी गेट हापुड़ नगर, एसएसवी, जदीद चौकी सहित विभिन्न पुलिस चौकियों के प्रभारियों में भी फेरबदल किया गया है पुलिस अधीक्षक ने कल देर शाम कुल 45 उप निरीक्षको का स्थानांतरण किया है

देखिए पूरी सूची
