कल्कि सेना की हुंकार से उत्तर प्रदेश पुलिस में हड़कंप , जिला अध्यक्ष व्यापारी मनोज वर्मा पर पुलिस का पहरा ? घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मची सनसनी

रातों-रात हाउस अरेस्ट किए जाने और पुलिस तैनाती की खबर से ......

कल्कि सेना की हुंकार से उत्तर प्रदेश पुलिस में हड़कंप , जिला अध्यक्ष व्यापारी मनोज वर्मा पर पुलिस का पहरा ?  घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मची सनसनी

  • संभल विवाद: जलाभिषेक के ऐलान पर प्रशासन सख्त,
  • श्री कल्कि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हापुड़ जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

ब्यूरो रिपोर्ट: News Flash INDIA: हापुड़/संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में स्थित संवेदनशील प्राचीन हरिहर मंदिर (शाही जामा मस्जिद) में 11 अक्टूबर (रविवार) को प्रस्तावित जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सख्त नजर आ रहा है। कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने श्री कल्कि सेना के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

​रात में ही घरों पर पहुंची पुलिस, नेताओं को किया नजरबंद

​सम्भल और हापुड़ में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने बीती रात से ही कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए थे। श्री कल्कि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रेम माथुर, और हापुड़ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया गया है।

इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव सतेंद्र कुमार वर्मा, मेरठ मंडल प्रभारी एवं कानूनी सलाहकार हर्षित जिंदल (एडवोकेट), और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी को भी पुलिस द्वारा लाइव मॉनिटरिंग कर घर पर ही नजरबंद किया गया।

​हापुड़ कार्यालय पर पुलिस का कड़ा पहरा, समर्थकों को रोका गया

​रविवार (11 अक्टूबर 2026) को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर, सम्भल स्थित हरिहर मंदिर (तथाकथित विवादित स्थल) पर जल चढ़ाने हेतु राष्ट्रीय कार्यालय (अनुज बिहार, दयाल रिजेन्सी के पास, गढ़ रोड, हापुड़) पर एक सामुदायिक बैठक के बाद टीम को सम्भल के लिए प्रस्थान करना था। परंतु प्रशासन के सख्त रुख के कारण, जैसे ही पदाधिकारी हापुड़ कार्यालय पर एकत्रित हुए, पुलिस ने कार्यालय को घेर लिया।

​प्रशासनिक सख्ती के चलते कार्यालय पर पहुंचे लोगों और पदाधिकारियों को आगे जाने से रोक दिया गया। पुलिस और प्रशासन अपनी जिद पर अड़े रहे और काफी गहमागहमी व बहस के बावजूद टीम को हापुड़ से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

​कार्यालय पर हाउस अरेस्ट और नजरबंद किए गए प्रमुख नाम:

​पुलिस कार्रवाई के दौरान हापुड़ कार्यालय और विभिन्न आवासों पर निम्नलिखित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रोक/नजरबंद किया गया:

  • ​श्री सतेंद्र कुमार वर्मा (राष्ट्रीय महासचिव)
  • ​श्री निशांक शर्मा (उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी)
  • ​श्री सतीश कुमार शर्मा (प्रदेश मंत्री)
  • ​डॉ. दिनेश चंद्रा (मेरठ मंडल अध्यक्ष)
  • ​श्री हर्षित जिंदल एडवोकेट (मेरठ मंडल कानूनी सलाहकार)
  • ​श्री रमाकांत गोस्वामी (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष)
  • ​श्री राधेश्याम (जिला संगठन मंत्री)
  • ​श्री संजय कुमार (नगर अध्यक्ष, हापुड़)
  • ​श्री विनय गोस्वामी (जिला सचिव, हापुड़)
  • ​श्री संजय सिंघल, श्री दीपक, श्री अनिल, श्री गुरमीत, श्री विनोद कुमार, श्री कुलदीप, तथा श्री दीपक सहित लगभग 20 अन्य कार्यकर्ता

​प्रशासनिक प्रतिबंधों और पहरे के बावजूद संगठन के सदस्यों का कहना है कि वे अपने सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के संकल्प पर अडिग हैं। फिलहाल, संभावित आयोजनों और सुरक्षा के मद्देनजर संभल और हापुड़ दोनों ही जिलों में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।