Hapur News : सोना चोरी के आरोप में युवक की पीट पीट कर हत्या , पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्यारों ने रची कहानी, कुछ ही घंटों में पुलिस ने कर दिया पर्दाफाश
ब्यूरो रिपोर्ट : News Flash INDIA :
यूपी के जनपद हापुड़ में एक 42 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई हत्या करने के बाद हत्यारे द्वारा अपने गुनाहों को छुपाने का प्रयास किया गया। लेकिन करीब 5 घंटे की जांच के बाद ही पुलिस ने हथियारों की रची कहानी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- शव पर मारपीट के गंभीर निशान
जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले 42 वर्षीय कमल वर्मा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिनके शव पर मारपीट के गंभीर निशान मिले हैं। इस मामले में आरोपियों द्वारा युवक पर सोना चोरी के शक में पूछताछ करने के दौरान मारपीट करने का आरोप है ।
- आरोपियों ने गुमराह करने को बनाई कहानी
आज सुबह करीब 10:00 बजे हापुड़ के थाना देहात पुलिस को एक निजी अस्पताल से यह सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति के शव को अस्पताल में लाया गया है जो उसे भर्ती कराकर मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी अस्पताल प्रशासन से की जिस पर अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि युवक को भर्ती करने पहुंचे लोगों द्वारा यह बताया गया कि इस व्यक्ति का शव थाना देहात क्षेत्र के एलएन पब्लिक स्कूल के पास पड़ा हुआ मिला है और र से जाते हुए उन्होंने इस व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने उसे अस्पताल तक छोड़ा है । इस कहानी को सच मानकर मामले की जांच शुरू हुई थी। इस सूचना के बाद मृतक की पहचान पुलिस द्वारा की गई और परिजनों को भी घटना की सूचना पुलिस द्वारा दी गई।
- जांच में खुला कहानी का सच तो बदल गया घटना का रूप
अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा जांच शुरू करने पर इस पूरी कहानी और उसके पीछे छुपी साजिश से पर्दाफाश हो गया । युवक के शरीर पर बेहद गंभीर मारपीट के निशान पुलिस को मिले । पुलिस की जांच में यह सामने आया कि जिन लोगों द्वारा मृतक कमल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन्हीं के द्वारा उसकी हत्या की गई है।

हत्या का घटनास्थल पहले थाना देहात क्षेत्र में होने के कारण देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी , लेकिन हत्यारों की कहानी का सच सामने आने के बाद हत्या का घटनास्थल भी बदल गया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा कमल की हत्या नगर कोतवाली क्षेत्र की राधा पुरी कॉलोनी में ही की गई। जो उसे घर से बुलाकर ले गए थे और मारपीट करने के बाद जब वह अधमरा हो गया, तब उसको अस्पताल में भर्ती करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
- देहात थाना पुलिस ने चंद घंटों में सच का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
इस मामले में थाना देहात प्रभारी द्वारा बताया गया कि नितिन गोयल पुत्र हेमचंद निवासी राधा पूरी को शक था कि राधापुरी स्थित घर से मृतक कमल वर्मा नें सोना चुराया है इसलिए 14 अक्टूबर की सुबह हेमचंद वर्मा और उसका नौकर सौरभ, कमल वर्मा को उसके घर से बुलाकर घर के पास ही एक मकान में ले गया था और मकान में लाकर आरोपियों द्वारा कमल को सोना चोरी के शक में जमकर पीटा गया।
दोनों आरोपियों ने इतनी बेरहमी से कमल के साथ मारपीट की उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर सचिन को बुलाया और सचिन और सौरभ दोनों नौकरों ने मिलकर मृतक कमल वर्मा को देवनदी अस्पताल में यह कहकर भर्ती कर दिया कि अज्ञात व्यक्ति हमें एल एन पब्लिक स्कूल रोड पर पड़ा मिला है। आरोपियों द्वारा पूरी घटना को नगर कोतवाली क्षेत्र राधा पुरी में अंजाम दिया गया। जिसके चलते कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। और देहात थाना पुलिस द्वारा एक आरोपी सचिन कुमार को हिरासत मे लेकर नगर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।