आबादी में स्थित कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से आफत में आई लोगों की जान, मचा हड़कंप, आग काबू करने के लिए दमकल विभाग के साथ स्थानीय लोगों ने की कड़ी मशक्कत

आबादी में स्थित कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से आफत में आई लोगों की जान, मचा हड़कंप, आग काबू करने के लिए दमकल विभाग के साथ स्थानीय लोगों ने की कड़ी मशक्कत

News Flash INDIA : -

यूपी के जनपद हापुड़ में देर रात एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया, और आग की ऊंची ऊंची लपटों ने कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आबादी के बीच स्थित इस फैक्ट्री में आग लगने से स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया । और लोग घरों की छत पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास करते नजर आए।

 सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह इस आग पर काबू पाया । फैक्टरी में किसी आतिशबाजी के पटाखे के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। 

जनपद हापुड़ से पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजनी विहार में स्थित कपड़ा फैक्ट्री में अचानक आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। पिलखुवा क्षेत्र में आबादी के बीच संकरी गलियों में स्थित इस कपड़ा फैक्ट्री में आग के चलते, आसपास के घरों में आग फैलने का खतरा बढ़ गया था। जिसके चलते  स्थानीय लोगों द्वारा अपने घरों की छतों पर चढ़कर इस आग को काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया गया था और मामले की जानकारी दमकल विभाग को भी दे दी गई । मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया । 

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री के अंदर चादर बनाने का काम किया जाता था और उन पर प्रिंटिंग भी की जाती थी आग लगने से आबादी में स्थित इस फैक्ट्री से घरों में आग लगने का खतरा लगातार बना हुआ था। इस आग में फैक्ट्री में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू करने के बाद, अब घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है । आशंका जताई जा रही है कि त्यौहार की खुशियों को मनाने के दौरान कोई पटाखा इस फैक्ट्री में आ गिरा,  जिसके चलते आग लगने की संभावना स्थानीय लोगों द्वारा जताई जा रही है ।