हापुड़ - सड़क हादसे में मौत के बाद बबाल, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को किया आग के हवाले, कई थानों की पुलिस मौके पर
यूपी के हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के बाद बबाल, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को किया आग के हवाले, कई थानों की पुलिस मौके पर
ब्यूरो रिपोर्ट: News Flash INDIA:- यूपी के जनपद हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। बिगड़ते हालातो को काबू करने के लिए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची हुई है। जिनके द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
- ई-रिक्शा और स्कॉर्पियो गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत
जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी में ई-रिक्शा और स्कॉर्पियो गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई । इस हादसे में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव सरावनी निवासी ई रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। जिसने हंगामा करते हुए गाड़ी चालक को घेर लिया । घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची लेकिन आक्रोशित भीड़ के आगे पुलिस की एक नहीं चल पाई और इसी दौरान लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी को आग लगा दी।
- आक्रोशित भीड़ के आगे पुलिस की एक नहीं चली
आगजनी की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जिनके द्वारा भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझाया जा रहा है। लोगों द्वारा गाड़ी में आग लगाए जाने के बाद पूरी गाड़ी धु धु कर जलने लगी। मौके पर आग बुझाने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किया गया ।
फिलहाल पुलिस लोगो को समझाते हुए हालत को नियंत्रित कर लिया है लेकिन गांव निवासी इस्लामुद्दीन की मौत के बाद से स्थिति बेहद तनाव पूर्ण बनी हुई है।
- क्या बोले पुलिस अधिकारी
पूरे प्रकरण को लेकर एसपी विनीत भटनागर का कहना है कि स्कॉर्पियो गाड़ी और ई रिक्शा की टक्कर के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हुई और हंगामा होने लगा, मौके पर पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर गाड़ी मे पीछे से आग लगा दी गई। ग्रामीणों की मदद से आग को काबू किया गया और फिर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया । लोगों को समझाया जा चुका था और आरोपी चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन भीड़ के अंदर मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने गाड़ी को आग लगा दी। जिनके विरुद्ध चिन्हित करके कार्यवाही की जाएगी।