जिम्मेदार कंधों को यूपी उद्योग व्यापार मंडल में मिली अहम जिम्मेदारी, मंत्री कपिल देव भी रहे मौजूद

जिम्मेदार कंधों को यूपी उद्योग व्यापार मंडल में मिली अहम जिम्मेदारी,  मंत्री कपिल देव भी रहे मौजूद

ब्यूरो रिपोर्ट - News Flash INDIA: जनपद हापुड़ के प्रमुख इंडस्ट्रियल एरिया के नामी प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी की पहचान बनाने वाले जिम्मेदार कंधों को यूपी संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हापुड़ जनपद के UPSIDC में MGR इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा को उद्योग व्यापार मंडल में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। संगठन के द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपते हुए उन पर संगठन की प्रगति और उद्योगबंधुओं की समस्याओं का निराकरण करने के लिए भरोसा जताया गया है। उनके द्वारा पूर्व में भी अपने संगठन के माध्यम से विभिन्न स्तर पर उद्योग बंधुओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन और सत्ता तक आवाज बुलंद की गई है। कम समय में उद्योग जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले हापुड़ और गाजियाबाद की औद्योगिक समस्याओं को लेकर सदैव समाधान के लिए तत्पर रहने वाले दीपक शर्मा ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी समस्याओं के समाधान की ठोस पहल की हुई है जिनके प्रयास लगातार इस दिशा में जारी है ।

उनके सक्रिय प्रयासों से उद्योग जगत में विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है उनकी जन भागीदारी और कर्तव्यनिष्ठा को मध्यनजर रखते हुए, उन्हें उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में प्रांतीय विशाल व्यापारी महासम्मेलन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद दिया गया है 

इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा, जिला चेयरमैन ए.के. गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।  इसी के साथ हीं व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल , गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनको पूर्ण विश्वास है कि दीपक शर्मा जी के नेतृत्व में उद्योग- व्यापार जगत की आवाज़ और बुलंद होगी तथा गाज़ियाबाद–हापुड़ क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।