सोमवार, 23 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
आतंकी फंडिंग के नाम पर मुस्लिम हकीम को बनाया ‘डिजिटल बंधक’: ढाई करोड़ के आरोप और ATS के खौफ में कटी पूरी रातकोर्ट ने दिया चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, आदेश जारी , जानिए क्या है मामलाहापुड़ से गाजियाबाद के लिए निकले, बीच रास्ते में कहाँ गायब हो गए यतीन और करुणा? पुलिस तलाश में जुटीUP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश

श्री कल्कि सेना का विस्तार: सत्येंद्र वर्मा बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, संगठन ने कसी कमर

श्री कल्कि सेना का विस्तार: सत्येंद्र वर्मा बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, संगठन ने कसी कमर

ब्यूरो रिपोर्ट: News Flash INDIA - सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ 'श्री कल्कि सेना' ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का बड़ा विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में सत्येंद्र वर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन की मुख्य कमान सौंपी गई है। हाल ही में जिला कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में आगामी कार्ययोजना और संगठन की मजबूती पर गहन मंथन हुआ। बैठक में स्पष्ट किया गया कि संगठन का मूल उद्देश्य "अवधपुरी से कल्किधाम" के मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है।

​प्रमुख नियुक्तियां और प्रस्तावित पदाधिकारियों पर चर्चा

​संगठन द्वारा जारी आधिकारिक मनोनयन पत्रों के आधार पर पन्नालाल प्रजापति को प्रदेश संगठन मंत्री, चरण सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) और मनोज कुमार वर्मा को जिला अध्यक्ष (हापुड़) के पद पर आसीन किया गया है। इन आधिकारिक नियुक्तियों के साथ-साथ बैठक में संगठन विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण नामों को प्रस्तावित भी किया गया, जिनमें सतीश कुमार शर्मा (उपाध्यक्ष), चरणसिंह प्रजापति (उपाध्यक्ष), निशांक शर्मा (प्रदेश स्तरीय मीडिया प्रभारी), हर्षित जिंदल एडवोकेट (मेरठ मंडल प्रभारी) और राधे श्याम (मेरठ मंडल मंत्री) प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त संजय कुमार, गुरमीत सिंह, हिमांशु सिंघल और ओम पंडित जैसे सक्रिय सदस्यों को भी आगामी समय में बड़ी जिम्मेदारियां देने पर सहमति बनी है।

​अनुशासन और भविष्य की रणनीति

​बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन में पद के साथ-साथ जिम्मेदारी और अनुशासन का होना अनिवार्य है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रेम माथुर के निर्देशों का हवाला देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी पदाधिकारी अमर्यादित या गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी। बैठक में संरक्षक भारत भूषण गोयल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त और प्रस्तावित पदाधिकारियों के सहयोग से श्री कल्कि सेना जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव और शहर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

विज्ञापन