शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

हापुड : दो समुदाय के पक्षों में तनाव हुआ पथराव पुलिस का - LIVE पथराव पर LIVE एक्शन

पुलिस का - LIVE पथराव पर LIVE एक्शन

ब्यूरो रिपोर्ट :( NEWS FLASH INDIA) :

News Updated With More Details 

यूपी के जनपद हापुड़ में मामूली कहासुनी में हुए विवाद को लेकर दो समुदायों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई । जिसके बाद दोनों समुदायों में झड़प हो गई झड़प के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव किया। और 2 महिलाओं सहित कई लोगो को घायल कर दिया ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए इस पथराव में दो महिलाएं सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस ने 10 नामजद और करीब 30- 40 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकद्दमा  दर्ज कर अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है । शेष उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिय पुलिस की कई टीम लगी हुई हैं। 

जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली की गढ़ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में काली मस्जिद के पास मोहल्ला ब्रह्मनान में मिश्रित आबादी के लोग रहते हैं जहां दो समुदाय भैंसा बुग्गी खड़ी करने को लेकर कल विवाद करने लगे थे  जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हो गया । लेकिन आज शाम करीब 5 फिर से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। पथराव करने वाले पत्थरबाजों ने घरों की छतों पर चढ़कर जमकर पथराव किया और ईट पत्थर बरसाए। पथराव करने वालो की लाइव तस्वीरें देखिए  

 पथराव करने वाले कुछ लोगों की वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें छतों पर चढ़कर कुछ लड़के पथराव करते नजर आ रहे हैं इस पथराव में दो महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया  । मौके पर पहुंचे एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बात बढ़ी तो पथराव हुआ है इसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं  घायल लोगों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है और मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और पुलिस इस मामले में जल्द ही घटनाक्रम के अनुसार कठोर से कठोर कार्रवाई करेगी । पुलिस ने इस मामले घटना के तुरंत बाद 4 से 5 लोगों को हिरासत में लिया था जिनसे पूछताछ के बाद अब तक कुल 8 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है

एसपी हापुड अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कड़े कदम उठाने के दिशा निर्देश जारी किए साथ ही मौके से पत्थरबाजों की वीडियो आदि जुटाकर पुलिस दोषियों पर कार्यवाही करने में जुट गई है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के चलते हापुड एसपी ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।