रविवार, 29 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
हापुड़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 20 निरीक्षक रवाना, थानों में नए प्रभारी तैनातआतंकी फंडिंग के नाम पर मुस्लिम हकीम को बनाया ‘डिजिटल बंधक’: ढाई करोड़ के आरोप और ATS के खौफ में कटी पूरी रातकोर्ट ने दिया चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, आदेश जारी , जानिए क्या है मामलाहापुड़ से गाजियाबाद के लिए निकले, बीच रास्ते में कहाँ गायब हो गए यतीन और करुणा? पुलिस तलाश में जुटीUP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश

हापुड़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 20 निरीक्षक रवाना, थानों में नए प्रभारी तैनात

कार्तिक पूर्णिमा मेले के समापन के बाद हापुड़ पुलिस में बड़ा फेरबदल

हापुड़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 20 निरीक्षक रवाना, थानों में नए प्रभारी तैनात



1795879780823


News Flash INDIA: हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा के मेले के चलते पूर्व में स्थानान्तरण होने के बावजूद जिन पुलिस अधिकारियों की रवानगी नहीं की गई थी, मेले के संपन्न होने के बाद अब उन्हें कार्यमुक्त कर रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में नए थाना प्रभारियों व अन्य पदों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

​कार्तिक पूर्णिमा मेले के बाद रवानगी और हापुड़ में नई नियुक्तियां

​मेला अवधि में कानून-व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन को देखते हुए तबादलों की रवानगी रोकी गई थी। मेला समाप्त होते ही प्रशासनिक स्तर पर रवानगी और नई तैनातियों की प्रक्रिया को अमल में लाया गया। हापुड़ के विभिन्न थानों व शाखाओं में हुए बदलाव इस प्रकार हैं:

  • ​धर्मेन्द्र सिंह राठौर को पुलिस लाइन्स से प्रभारी निरीक्षक, थाना पिलखुवा बनाया गया है।
  • ​सुनील कुमार सिंह को प्रभारी स्वाट टीम से प्रभारी निरीक्षक, थाना गढ़मुक्तेश्वर नियुक्त किया गया है।
  • ​राकेश कुमार शर्मा को पुलिस लाइन्स से प्रभारी निरीक्षक, थाना हापुड़ नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • ​नरेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन्स से प्रभारी निरीक्षक, थाना धौलाना तैनात किया गया है।
  • ​उ०नि० प्रवीण कुमार का थानाध्यक्ष बाबूगढ़ से थानाध्यक्ष बहादुरगढ़ किया गया स्थानान्तरण निरस्त करते हुए उन्हें थानाध्यक्ष, सिम्भावली बनाया गया है।
  • ​उ०नि० अवनीश शर्मा को थाना धौलाना से थानाध्यक्ष, बाबूगढ़ स्थानान्तरित किया गया है।
  • ​मौ० असलम को पुलिस लाइन्स से प्रभारी स्वाट टीम, सलाउद्दीन को पुलिस लाइन्स से थाना साईबर अपराध और कामेश कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना सिम्भावली से अतिरिक्त निरीक्षक, थाना धौलाना भेजा गया है।

​हापुड़ से 20 निरीक्षक मेरठ, बुलन्दशहर और बागपत को रवाना

​पुलिस उप महानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र के कार्यालय से 14 नवम्बर 2026 को जारी आदेश (पत्र संख्या: सीए-6/9(बी)-2026(वि०स०चुनाव-हापुड-01)/3834) के तहत हापुड़ में नियुक्त 20 निरीक्षकों का अन्य जनपदों में स्थानान्तरण किया गया था, जिनकी रवानगी अब मेले के बाद की गई है। यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना, उ०प्र० लखनऊ के 29.10.2026 एवं 12.11.2026 के पत्रों के क्रम में परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड के 14.11.2026 के कार्यवृत्त के अनुसार जारी किया गया था।

  • ​मेरठ स्थानान्तरित (7 निरीक्षक): विनोद कुमार पाण्डे, राजकिशोर, उपदेश कुमार, मनीष कुमार सिंह चौहान, कु० मनु कुमारी, अशोक कुमार राघव और अखिलेश कुमार त्रिपाठी।
  • ​बुलन्दशहर स्थानान्तरित (7 निरीक्षक): अवधेश कुमार माहौर, मनोज कुमार, शिव कुमार, राहुल कुमार, धीरज मलिक, सुरेश और अरविन्द चौधरी।
  • ​बागपत स्थानान्तरित (6 निरीक्षक): नरेन्द्र प्रसाद, सुधीर कुमार, अरुणा कुमारी राय, ओम प्रकाश सिंह, मुनीष प्रताप सिंह चौहान और चिदानन्द प्रकाश।

​आदेश में पुलिस अधीक्षक, हापुड़ को स्थानान्तरित कर्मियों को रवाना कर अनुपालन आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन