'काजू-व्हिस्की और खाकी का मेल': गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के 'तीन सूरमा' लाइन हाजिर!

हापुड़: काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास में, उतरा है रामराज्य, खाकी निवास में। क्या है पूरा मामला

'काजू-व्हिस्की और खाकी का मेल': गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के 'तीन सूरमा' लाइन हाजिर!

News Flash INDIA 

ब्यूरो रिपोर्ट: News Flash INDIA: हापुड़। कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कानून के रखवालों के हाथ कानून से ज्यादा 'व्हिस्की के गिलास' और 'भुने हुए काजू की प्लेट' तक लंबे दिखाई दिए। वर्दी की आन-बान-शान को ताक पर रखकर 'खाकी निवास' को मयखाना बनाने वाले गढ़मुक्तेश्वर थाने के तीन पुलिसकर्मियों पर आखिरकार गाज गिर ही गई है।

​क्या है पूरा मामला?

​सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसने उत्तर प्रदेश पुलिस की 'मित्र पुलिस' वाली छवि में 'सुरा और चखने' का तड़का लगा दिया। वायरल फोटो में थाना गढ़मुक्तेश्वर में तैनात सब-इंस्पेक्टर गौरव कुमार, सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार और आरक्षी कांस्टेबल 950 गोपाल चौधरी पूरे रौब के साथ सरकारी वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। लेकिन गनीमत देखिए, टेबल पर जांच की फाइलों की जगह व्हिस्की की बोतल, चखने के लिए भुने हुए काजू और डिस्पोजेबल गिलासों में छलकती हुई 'अमृत धारा' सजी हुई थी।

​सोशल मीडिया पर पत्रकार नरेंद्र प्रताप ने चुटकी लेते हुए लिखा— 

"काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास में,

उतरा है रामराज्य, खाकी निवास में।"

इस पोस्ट के वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया।

News Flash INDIA

​नशा उतरने से पहले छिन गई गद्दी!

​जैसे ही यह 'रंगीन मिजाज' तस्वीर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय के संज्ञान में आई, वैसे ही उन्होंने बिना कोई देर किए आधी रात को ही कड़ा एक्शन ले लिया। कप्तान साहब का यह आदेश इतनी देर रात और इतनी फुर्ती से जारी हुआ कि इन तीनों पुलिसकर्मियों का शराब का नशा उतरने से पहले ही, उन्हें उनकी थाने वाली 'शाही गद्दी' से उतार दिया गया!

​यह त्वरित कार्रवाई इसलिए भी जरूरी थी ताकि जब सुबह-सुबह इनका 'हैंगओवर' उतरे और ये अपनी आँखें मलते हुए उठें, तो इन्हें सबसे पहले यह कठोर सच्चाई नजर आए कि जिस वर्दी और थाने की आड़ में ये इस घोर अनुशासनहीनता को अंजाम दे रहे थे, उस रसूखदार पद और मलाईदार पोस्टिंग को ये फिलहाल पूरी तरह खो चुके हैं। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत तीनों 'पियक्कड़ वीरों' को तत्काल प्रभाव से 'लाइन हाजिर' (पुलिस लाइन्स) का टिकट थमा दिया गया है।

कप्तान साहब का 'हैंगओवर' उतारने वाला एक्शन

​जैसे ही यह 'रंगीन मिजाज' तस्वीर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय के संज्ञान में आई, वैसे ही उन्होंने बिना कोई देर किए तीनों पुलिसकर्मियों का 'नशा' काफूर कर दिया। जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए कप्तान साहब ने तीनों 'पियक्कड़ वीरों'— गौरव कुमार, अजय कुमार और गोपाल चौधरी को तत्काल प्रभाव से 'लाइन हाजिर' (पुलिस लाइन्स) का टिकट थमा दिया है। आदेश पत्र बकायदा जारी कर दिया गया है।

​महकमे को चेतावनी: 'सुधर जाओ, वरना लाइन लंबी है'

​इस कार्रवाई के बाद मीडिया सैल जनपद हापुड़ द्वारा जारी आधिकारिक बयान में पुलिस अधीक्षक ने सख्त लहजे में कहा है कि जनपद का कोई भी पुलिसकर्मी ऐसा कोई 'रंगीन कृत्य' न करे जिससे खाकी की छवि धूमिल हो। अगर कोई भी दोबारा वर्दी में 'चीयर्स' करता पाया गया, तो विभाग उसकी ऐसी 'आरती' उतारेगा कि वह दोबारा ड्यूटी करने लायक नहीं बचेगा। कड़ी विभागीय और दण्डात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

News Flash INDIA

सीधी बात: जनता सोच रही थी कि पुलिस मुस्तैदी से गश्त कर रही है, लेकिन यहाँ तो 'गश्त' टेबल पर ही चल रही थी। फिलहाल, तीनों साहबान अब पुलिस लाइन्स में बैठकर बिना काजू के 'शांति' का पाठ पढ़ेंगे।