हापुड़: ई-रिक्शा पर अश्लील स्लोगन लिखकर बच्चियों को बैठाने वाले आरोपी की हुई पहचान, निकला भाईजान, पुलिस ने सिखाया सबक

स्कूल जा रही नाबालिग छात्राओं के ई-रिक्शा पर लिखा था आपत्तिजनक संदेश ,लव जिहाद' की मानसिकता का आरोप

हापुड़: ई-रिक्शा पर अश्लील स्लोगन लिखकर बच्चियों को बैठाने वाले आरोपी की हुई पहचान, निकला भाईजान, पुलिस ने सिखाया सबक

हापुड़: ई-रिक्शा पर अश्लील स्लोगन लिखकर बच्चियों को बैठाने वाले आरोपी की हुई पहचान, निकला भाईजान, पुलिस ने सिखाया सबक

News Flash INDIA 

खबर के मुख्य बिंदु (Highlights):

  • पक्का बाग चौराहे पर सुबह स्कूल जा रही छात्राओं के ई-रिक्शा पर लिखा था आपत्तिजनक संदेश।
  • वाहन मालिक 'फ़िरोज़' का नाम सामने आते ही गर्माया मामला, लोगों ने लगाया 'लव जिहाद' की मानसिकता का आरोप।
  • हापुड़ पुलिस और यातायात विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काटा भारी-भरकम चालान।

ब्यूरोरिपोर्ट :  News Flash INDIA- निशांक शर्मा : यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पक्का बाग चौराहे पर आज 13 जुलाई 2026 की सुबह एक ई-रिक्शा पर लिखे आपत्तिजनक संदेश को लेकर बड़ा विवाद हो गया। सार्वजनिक वाहन पर खुलेआम परोसी जा रही इस अमर्यादित भाषा को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता और जनता की मांग का संज्ञान लेते हुए हापुड़ पुलिस व यातायात विभाग ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है।

नाबालिग बच्चियों के वाहन पर लिखा था अश्लील स्लोगन

​यह पूरा घटनाक्रम सुबह करीब 7:00 बजे का है, जब अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए एक जागरूक अभिभावक की नज़र चौराहे पर खड़ी एक मयूरी (ई-रिक्शा) पर पड़ी। इस ई-रिक्शा में कुछ नाबालिग छात्राएं बैठी हुई थीं, जो स्कूल जा रही थीं। हैरान करने वाली बात यह थी कि उस वाहन के पीछे चटक लाल रंग से एक बेहद अश्लील व अमर्यादित संदेश लिखा हुआ था, जिसमें लिखा था: "जानू तू तो लेट हो गई, तेरे चक्कर में तेरी सहेली सेट हो गई"

बीच सड़क पर अभिभावक और चालक के बीच हुई गर्मागर्मी

​मासूम स्कूली बच्चियों के वाहन पर इस तरह का भद्दा स्लोगन देखकर परिजन ने इस पर गहरी आपत्ति जताई। जब उन्होंने ई-रिक्शा चालक को टोकने का प्रयास किया, तो वह अपनी गलती मानने के बजाय अभद्रता पर उतर आया, जिसको लेकर दोनों के  बीच तीखी गर्मागर्मी और बहस शुरू हो गई।  स्थानीय लोगों और अन्य अभिभावकों ने इस मामले में विधिक कार्रवाई की मांग को लेकर इस घटनाक्रम को मीडिया व सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कार्यवाही की मांग की।

वाहन मालिक 'फ़िरोज़' का नाम आते ही भड़का आक्रोश

​मामला बढ़ने पर जब प्रशासनिक जांच की गई तो रिकॉर्ड्स के माध्यम से ई-रिक्शा की पड़ताल की गई, तो बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आपत्तिजनक संदेश वाली इस ई-रिक्शा का नंबर UP37BT5591 है, जो हापुड़ निवासी फ़िरोज़ पुत्र इकरम के नाम पर पंजीकृत है।

​वाहन स्वामी की पहचान सामने आते ही स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों का आक्रोश और अधिक बढ़ गया। वर्तमान सामाजिक परिवेश और महिला सुरक्षा के गंभीर मुद्दों को ध्यान में रखते हुए, लोगों ने इसे नाबालिग स्कूली बच्चियों की मानसिक सुरक्षा को प्रभावित करने और 'लव जिहाद' की दूषित मानसिकता से प्रेरित कृत्य माना। नागरिकों का कहना है कि बेटियों की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली इस सोची-समझी दूषित मानसिकता के कारण क्षेत्र में संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है।

"रोज़गार की आड़ में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं"

​स्थानीय लोगों और अभिभावकों के अनुसार, स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे सार्वजनिक वाहनों में इस तरह के भड़काऊ स्टिकर या अमर्यादित संवाद लिखना सीधे तौर पर हमारी बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को प्रभावित करता है। अभिभावकों का स्पष्ट मानना है कि रोज़गार की आड़ में इस तरह की सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन को सख्त रुख अपनाना चाहिए, ताकि समाज में किसी भी प्रकार का गलत संदेश न जाए और बेटियां पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें।

यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, सिखाया सबक

​सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर फैले इस पूरे घटनाक्रम का त्वरित संज्ञान लेते हुए हापुड़ यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और इस अमर्यादित कृत्य को अंजाम देने पर आरोपी वाहन स्वामी फ़िरोज़ के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम MV Act 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत ₹7,000 का भारी-भरकम चालान करते हुए सख्त दंडात्मक कार्यवाही की गई है।

​इस बड़ी कार्यवाही के माध्यम से यातायात पुलिस द्वारा सार्वजनिक वाहनों में अमर्यादित व्यवहार और हुड़दंग फैलाने वाले तत्वों को बेहद सख्त संदेश दिया गया है। स्थानीय अभिभावकों और जागरूक समाज ने पुलिस के इस त्वरित एक्शन की सराहना की है।