मंगलवार, 17 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

हापुड़ में दर्दनाक हादसा : छत पर खेल रहे 3 साल के मासूम की पल भर में थम गई जिंदगी ,दर्दनाक मौत का CCTV वीडियो आया सामने

हापुड़: छत पर खेलते-खेलते काल के गाल में समाया 3 साल का मासूम; रोंगटे खड़े कर देगा मौत का CCTV फुटेज

हापुड़ में दर्दनाक हादसा : छत पर खेल रहे 3 साल के मासूम की पल भर में थम गई जिंदगी ,दर्दनाक मौत का CCTV वीडियो आया सामने

ब्यूरो रिपोर्ट: News Flash INDIA: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 14 मई की शाम को शक्ति नगर निवासी सुमित के 3 वर्षीय इकलौते बेटे अंश की घर की छत से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरा हादसा गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया मासूम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 14 मई की शाम करीब 8:20 बजे की है। मृतक बच्चा अंश अपनी मां रजनी और साढ़े तीन साल की छोटी बहन के साथ घर पर था। खेलते-खेलते अंश घर की छत पर चला गया, जहां से अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नीचे सड़क पर आ गिरा। ऊंचाई से सीधे कंक्रीट के फर्श पर गिरने के कारण बच्चे को सिर में बेहद गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह जाने की वजह से वह मौके पर ही अचेत हो गया।

​सीसीटीवी में कैद हुई रोंगटे खड़े करने वाली घटना

घटना का सीसीटीवी फुटेज रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संकरी गली में लोग सामान्य रूप से आ-जा रहे थे, तभी अचानक मासूम हवा में लहराता हुआ नीचे सड़क पर आ गिरा। जोरदार आवाज और बच्चे को लहूलुहान देख आसपास के पड़ोसी और परिजन तुरंत मौके की तरफ दौड़े। बदहवास परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​परिवार में मचा कोहराम

इस घटना ने सुमित और रजनी के हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली हैं। अंश की मौत के बाद से पूरे शक्ति नगर इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस दुखद हादसे ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि कैसे चंद सेकंड में एक मासूम बच्चा काल का ग्रास बन गया।