हापुड़ में चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक का गला कटा, लहूलुहान हालत में पहुंचा अस्पताल

हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक का गला कट गया। घटना में घायल युवक को टांके लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें....

हापुड़ में चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक का गला कटा, लहूलुहान हालत में पहुंचा अस्पताल

हापुड़ में चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक का गला कटा, लहूलुहान हालत में पहुंचा अस्पताल

News Flash INDIA

ब्यूरो रिपोर्ट : News Flash INDIA : हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फिरोज बिल्डिंग के पास चाइनीज मांझे की वजह से एक बड़ा हादसा सामने आया है। शाम करीब 6:30 बजे अपनी बाइक से किसी काम के लिए निकले युवक के गले में अचानक चाइनीज मांझा उलझ गया, जिससे उसका गला बुरी तरह कट गया।

अचानक गले में उलझा मांझा

पीड़ित युवक शोएब ने बताया कि वह अपनी बाइक से सामान्य गति से जा रहे थे। फिरोज बिल्डिंग के पास अचानक हवा में लहराता हुआ चाइनीज मांझा उनके गले में आ फंसा। जब उन्होंने हाथ से मांझे को हटाने की कोशिश की, तो मांझे की धार से उनकी उंगलियां भी बुरी तरह जख्मी हो गईं।

सूझबूझ से बचाई जान

गले से तेज खून बहता देख शोएब ने तुरंत अपनी बाइक में मौजूद कपड़े से खून साफ किया और गले पर कसकर कपड़ा बांधा। इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

अस्पताल में लगे टांके

परिजनों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने घाव की गंभीरता को देखते हुए गले पर टांके लगाए और प्राथमिक उपचार के बाद पट्टी की। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

​प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की धड़ल्ले से हो रही बिक्री और इस्तेमाल से आए दिन निर्दोष लोग और बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।