रविवार, 29 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
हापुड़ में मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई- 698 किलो संदिग्ध पनीर नष्टहापुड़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 20 निरीक्षक रवाना, थानों में नए प्रभारी तैनातआतंकी फंडिंग के नाम पर मुस्लिम हकीम को बनाया ‘डिजिटल बंधक’: ढाई करोड़ के आरोप और ATS के खौफ में कटी पूरी रातकोर्ट ने दिया चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, आदेश जारी , जानिए क्या है मामलाहापुड़ से गाजियाबाद के लिए निकले, बीच रास्ते में कहाँ गायब हो गए यतीन और करुणा? पुलिस तलाश में जुटीUP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश

हापुड़ में मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई- 698 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने की औचक कार्रवाई; चार टिन रिफाइंड भी मिले, इकाई बंद कराई गई

हापुड़ में मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई- 698 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट
1794293170467

News Flash INDIA: हापुड़ - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) हापुड़ की टीम ने सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम दतियाना में पनीर की एक निर्माण इकाई पर औचक छापेमारी की। सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई 28 नवंबर 2026 की शाम/रात को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

​अनहाइजीनिक माहौल में रखा था सात क्विंटल पनीर, चार टिन रिफाइंड बरामद

News Flash INDIA

​निरीक्षण के दौरान मौके पर लगभग सात क्विंटल (करीब 700 किलोग्राम) पनीर बना हुआ पाया गया, जिसे बेहद अस्वच्छ (अनहाइजीनिक) परिस्थितियों में रखा गया था। जांच के दौरान इकाई से चार टिन रिफाइंड भी मिले। मिलावट की आशंका पर टीम ने पनीर और रिफाइंड का एक-एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया।

​अधिकारी का बयान: गड्ढा खुदवाकर 1.75 लाख का संदिग्ध पनीर नष्ट कराया

​सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि 28 नवंबर की शाम ग्राम दतियाना (थाना सिंभावली) में मिलावटी पनीर बनाए जाने की सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां लगभग सात क्विंटल पनीर अनहाइजीनिक कंडीशन में रखा मिला तथा चार टिन रिफाइंड भी पाए गए। मिलावट के संदेह पर पनीर और रिफाइंड का एक-एक नमूना भरने के बाद गड्ढा खुदवाकर शेष करीब 698 किलोग्राम पनीर को नष्ट करा दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,75,000 रुपये है।

​इकाई बंद कराई गई, जांच रिपोर्ट के बाद होगी विधिक कार्रवाई

​कार्रवाई के दौरान पनीर निर्माण इकाई का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (CFSO) पंकज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) मोहित, सहरीश सादात और विपिन कुमार शामिल रहे। विभाग ने बताया कि संग्रहित नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित संचालक के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन