शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
क़ानून

हापुड़: राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय का कीर्तिमान, 2.30 लाख मामलों का हुआ निपटारा

हापुड़: राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय का कीर्तिमान, 2.30 लाख मामलों का हुआ निपटारा

ब्यूरो रिपोर्ट: News Flash INDIA- जनपद हापुड़ में आज आयोजित 'राष्ट्रीय लोक अदालत' ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न हुई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह (प्रथम) के कुशल निर्देशन में आयोजित इस अदालत में कुल 2,30,881 मामलों का निस्तारण कर न्याय की नई मिसाल पेश की गई। इस दौरान कुल 6,81,56,557 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।

  • उद्घाटन और संदेश

लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अजय कुमार सिंह (प्रथम) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक अदालत एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें "दोनों पक्षों की जीत होती है और हार किसी की नहीं होती।" उन्होंने त्वरित न्याय के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के सहयोग की सराहना की।

  • प्रमुख उपलब्धियां: टूटते घरों को मिला सहारा

लोक अदालत का सबसे भावुक क्षण परिवार न्यायालय में दिखा, जहाँ प्रधान न्यायाधीश पीयूष पाण्डेय के प्रयासों से 08 बिछड़े हुए जोड़ों ने आपसी मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने का संकल्प लिया। उन्हें शुभकामनाओं के साथ न्यायालय से विदा किया गया।

    • आंकड़ों की नजर में समाधान

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी हनी गोयल और सचिव सौरभ कुमार वर्मा ने विस्तृत आंकड़े साझा किए:

  • न्यायालयों द्वारा निस्तारण: विभिन्न अदालतों द्वारा कुल 4,104 वादों का निपटारा हुआ।
  • सबसे अधिक निस्तारण: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार वर्मा ने 2,460 लघु आपराधिक मामलों का समाधान किया।
  • बैंक एवं प्री-लिटिगेशन: बैंकों से जुड़े 277 प्री-लिटिगेशन मामलों में 5.07 करोड़ रुपये का समझौता हुआ, जिसमें 1.13 करोड़ रुपये नकद प्राप्त हुए।
  • राजस्व एवं अन्य विभाग: राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों ने मिलकर रिकॉर्ड 2,26,496 मामलों का निस्तारण किया।
  • आर्थिक रिकवरी और मुआवजा

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी गुरप्रीत सिंह बावा ने 30 वादों का निस्तारण कर पीड़ितों को 77.50 लाख रुपये का सेटलमेंट दिलाया। वहीं, सिविल जज (सी.डी.) प्रथम साधना कुमारी गुप्ता ने 12 वादों में लगभग 15.85 लाख रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए।

  • मुख्य उपस्थिति

कार्यक्रम में अपर जिला जज विपिन कुमार द्वितीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार वर्मा, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) ज्ञानेन्द्र सिंह यादव, बार अध्यक्ष देवेन्द्र नवादा, सचिव रवि कुमार और बैंक अधिकारी शीशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी उपस्थित रहे।