सोमवार, 23 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
आतंकी फंडिंग के नाम पर मुस्लिम हकीम को बनाया ‘डिजिटल बंधक’: ढाई करोड़ के आरोप और ATS के खौफ में कटी पूरी रातकोर्ट ने दिया चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, आदेश जारी , जानिए क्या है मामलाहापुड़ से गाजियाबाद के लिए निकले, बीच रास्ते में कहाँ गायब हो गए यतीन और करुणा? पुलिस तलाश में जुटीUP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
विज्ञापन
क्राइम

यूपी में कांग्रेस नेता के भाई की शर्मनाक करतूत, नन्हीं मासूम बच्चियों से टॉफी दिलाने के नाम पर की अश्लील हरकत, सुनसान जगह पर लोगों ने रंगे हाथों पकड़ पुलिस को सौंपा

ब्यूरो रिपोर्ट - News Flash INDIA: यूपी के जनपद हापुड़ में दो नन्हीं मासूम बच्चियों से अश्लील हरकतें करते हुए उनसे छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने हापुड़ के कांग्रेस नेता के भाई सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है। जिनके द्वारा करीब 6 और 8 वर्ष की दो बच्चियों से सुनसान जगह पर ले जाकर अश्लील हरकतें की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने दोनों को रंगे हाथों पड़कर मौके पर ही सबक सिखाया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

मामला शुक्रवार शाम का है जहां जनपद हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की सिकंदर गेट चौकी क्षेत्र निवासी दो मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत करने का प्रयास किया गया। जहां सिकंदर गेट पानी की टंकी के पास सुनसान जगह में दोनों आरोपी 2 मासूम बच्चियों को टॉफी दिलाने के बहाने बहला फुसला कर उनके घर से दूर ले आए 

और उनसे अश्लील हरकतें करने लगे। लोगों ने कांग्रेस पार्टी में नगर अध्यक्ष के बड़े भाई इनाम इलाही सहित एक अन्य आरोपी अय्यूब को दोनों मासूम बच्चियों से अश्लीलता करते हुए देखा तो लोगों का गुस्सा भड़क गया , जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई और दोनों बच्चियों को इन हैवानों से बच्चियों को बचाते हुए मौके पर पुलिस को बुलाया और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी एक आरोपी की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही थी। जो मौके से रंगे हाथों पकड़वाने वाले युवक को ही धमकाने की कोशिश करता हुआ कमरे में कैद हुआ। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा और दोनों को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मामला सामने आया है जिसमें दो व्यक्ति दो नाबालिक बच्चियों के साथ छेड़खानी करते हुए और उनके साथ गलत अश्लील हरकत करते हुए प्रकाश में आए हैं इन दोनों व्यक्तियों पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है जिसमें आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। जिन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है इस संबंध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन