पनीर के शौकीन सावधान! यूपी से दिल्ली तक ले जाया जा रहा मिलावटी व दूषित 1200 किलो पनीर बरामद

पनीर के शौकीन सावधान! उत्तर प्रदेश में इस जगह से दिल्ली खपाने के लिए ले जाया जा रहा 1200 किलो मिलावटी व दूषित पनीर , हापुड़ में NH-9 छिजारसी टोल प्लाजा पर खाद्य विभाग की टीम ने बरामद किया हुआ बड़ा खुलासा

पनीर के शौकीन सावधान! यूपी से दिल्ली तक ले जाया जा रहा मिलावटी व दूषित 1200 किलो पनीर बरामद

पनीर के शौकीन सावधान: यूपी से दिल्ली तक ले जाया जा रहा मिलावटी व दूषित 1200 किलो पनीर बरामद, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

विशेष नोट: यदि आप भी अपने क्षेत्र या प्रतिष्ठान की किसी भी खबर, सामाजिक आयोजन, उद्घाटन या विज्ञापन को (न्यूज़ फ्लैश इंडिया) News Flash INDIA पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो संपर्क करें।

​संपादक / संवाददाता: निशांक शर्मा 

मोबाइल नंबर: 9999132150 

ब्यूरो रिपोर्ट:  News Flash INDIA: दीपावली और त्योहारों के इस पावन सीजन में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के विशेष आदेशों और जिलाधिकारी महोदया हापुड़ के कुशल निर्देशों के अनुपालन में, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय श्री चन्द्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।

​त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का कड़ा एक्शन

​दीपावली और त्योहारों के इस सीजन में आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेशों और जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देशों पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय श्री चन्द्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

विशेष नोट: यदि आप भी अपने क्षेत्र या प्रतिष्ठान की किसी भी खबर, सामाजिक आयोजन, उद्घाटन या विज्ञापन को (न्यूज़ फ्लैश इंडिया) News Flash INDIA पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो संपर्क करें।

​संपादक / संवाददाता: निशांक शर्मा 

मोबाइल नंबर: 9999132150 

​NH-9 छिजारसी टोल प्लाजा पर रात में बिछाया गया जाल

​04 नवंबर 2026 को टीम ने हापुड़ स्थित NH-9 छिजारसी टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान अमरोहा के थाना सैदनगली अंतर्गत ग्राम हरियाना से दिल्ली की ओर जा रही एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (संख्या UP 23 AT 9695) को शक के आधार पर रोककर जांच की गई।

​ड्रमों और फर्श पर बिखरा था बदबूदार पनीर

​गाड़ी की तलाशी लेने पर 13 इंडस्ट्रियल प्लास्टिक ड्रमों में करीब 1100 किलो और फर्श पर खुला रखा 100 किलो यानी कुल 1200 किलो पनीर बरामद हुआ। यह पनीर अखाद्य बर्फ, गंदे तिरपाल और बेहद अस्वच्छ स्थिति में रखा गया था, जिससे तेज खट्टापन और दुर्गंध आ रही थी।

​नमूने भरकर JCB से गड्ढा खुदवाकर दबाया गया 1197 किलो पनीर

​मिलावट का गंभीर संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा टीम ने पनीर के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। इसके बाद इंसानी इस्तेमाल के लिए खतरनाक पाए गए शेष 1197 किलो पनीर को मौके पर JCB से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर नष्ट करा दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत ₹4,18,950 आंकी गई है।

​टीम की मौजूदगी और सख्त चेतावनी

​कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सोवेन्द्र सिंह, श्री आर. पी. गंगवार, श्री विपिन कुमार सिंह, श्री मोहित अहलावत और सुश्री सहरिश सादात मौजूद रहे। विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारों में मिलावटखोरी करने वालों पर आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।