हापुड़: एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

हापुड़: एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट: News Flash INDIA: हापुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी करप्शन टीम ने एक ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित हापुड़ ब्लॉक कार्यालय में की गई, जिससे प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है।

विशेष नोट: यदि आप भी अपने क्षेत्र या प्रतिष्ठान की किसी भी खबर, सामाजिक आयोजन, उद्घाटन या विज्ञापन को (न्यूज़ फ्लैश इंडिया) News Flash INDIA पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो संपर्क करें।

​संपादक / संवाददाता: निशांक शर्मा 

मोबाइल नंबर: 9999132150 

​पीड़ित की शिकायत पर बुना गया जाल

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सालेपुर कोटला निवासी पीड़ित ग्रामीण पिछले एक महीने से परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आरोपी ग्राम विकास अधिकारी, सुशील कुमार खारी, इस काम के बदले लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की।

विशेष नोट: यदि आप भी अपने क्षेत्र या प्रतिष्ठान की किसी भी खबर, सामाजिक आयोजन, उद्घाटन या विज्ञापन को (न्यूज़ फ्लैश इंडिया) News Flash INDIA पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो संपर्क करें।

​संपादक / संवाददाता: निशांक शर्मा 

मोबाइल नंबर: 9999132150 

​

कार्रवाई और गिरफ्तारी

​शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित ने ब्लॉक कार्यालय में सुशील कुमार खारी को कथित तौर पर 5 हजार रुपये की रिश्वत दी, वैसे ही पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस हिरासत में ले जाया गया है।