Hapur News : वासु संग केशव और अर्पित का क्राइम कांड , पुलिस ने सिखाया कानूनी पाठ

Hapur News : वासु संग केशव और अर्पित का क्राइम कांड , पुलिस ने सिखाया कानूनी पाठ
  • हापुड़ में शराब के नशे में पुलिस से भिड़े हुड़दंगबाज जमकर की पुलिस से अभद्रता
  • वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन 

ब्यूरो रिपोर्ट : News Flash INDIA- जनपद हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे हुड़दंगबाज पुलिस के साथ ही भिड़ गए । जिनके द्वारा पुलिस से भी जमकर अभद्रता और धक्कामुक्की की गई। जिसके चलते हाईवे पर काफी देर हंगामा की स्थिति बनी रही । इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए तीन हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया गया है तो वहीं अन्य की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। 

जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर शराब पीकर करीब आधा दर्जन हुडदंगियों द्वारा हंगामा और हुड़दंग किया जा रहा था।  इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलने के बाद हापुड़ की जदीद चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हुड़दंग कर रहे युवाओं को समझने का प्रयास करते हुए स्थिति पर नियंत्रण करने का प्रयास किया। इसी दौरान और हुड़दंगियों ने पुलिस के साथ ही अभद्रता शुरू कर दी और पुलिस से ही हुड़दंगी भिड़ गए। जिनके द्वारा जमकर पुलिस से अभद्रता और धक्का मुक्की की जाने लगी ।

इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा पुलिस की बाइक को भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार करीब 45 मिनट तक हाइवे पर हंगामे की स्थिति बनी रही।  जिसकी कुछ वीडियो भी सामने आई है इस मामले में घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस द्वारा भी एक्शन लिया गया है । पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 घटना को लेकर डीएसपी हापुड़ वरुण मिश्रा द्वारा बताया गया कि शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इसी संबंध में जब कुछ शराब के नशे में लोगों द्वारा हंगामा की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया।

जिसमें पुलिस के साथ ही युवाओं द्वारा धक्का मुक्की करते हुए बदसलूकी की गई। इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा हंगामा कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है तो वहीं इस संबंध में पुलिस द्वारा मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।