Hapur News : नवजात बेटी पर कलयुगी रिश्तो की शर्मनाक क्रूरता, पुलिस मामले की जांच में जुटी
ब्यूरो रिपोर्ट - News Flash INDIA- यूपी के जनपद हापुड़ में कलयुगी रिश्तो की ऐसी करतूत देखने को मिली है जिसने एक बार फिर संतान और माता-पिता के रिश्ते को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। जिस कड़कती सर्दी में लोग स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं , ऐसी स्थिति में एक नवजात बच्चे को निर्वस्त्र, एक शौचालय में फेंक दिया गया ।
जहां कुछ लोगों द्वारा उसे देखे जाने के बाद वहां से बाहर निकाल कर रखा गया।
- जानिए क्या है पूरा मामला
हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सादकपुरा में एक नवजात बच्चे के खुले आसमान के नीचे पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। देर शाम मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है स्थानीय लोगों की माने तो....
- नवजात शिशु जो की एक बेटी थी
वहां बने एक शौचालय में अज्ञात के द्वारा छोड़ दी गई। कुछ स्थानीय लोगों की जब नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने बेजान बच्ची को वहां से बाहर निकाल कर रख दिया। इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवजात शिशु की मौत हो चुकी थी जिसका शव पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है साथ ही नवजात शिशु एक लड़की थी जिसको बेरहम परिजनों द्वारा इस तरह मौत के दोराहे पर छोड़कर इस नन्ही बच्ची से अपना मुंह मोड़ लिया गया।

- मौके पर जुटी लोगों की भीड़
घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। यह बात भी सामने आई कि नवजात बच्ची करीब तीन माह की थी जिसकी सर्दी के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है फिलहाल मौके पर पुलिस द्वारा अपनी जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस की जांच के बाद ही इस पूरी घटना को लेकर सही खुलासा हो सकेगा।