Hapur News : रेलवे ब्रिज और रेलवे ट्रैक पर स्टंट बाजी करने वाले सनकी स्टंट बाज पर पुलिस का एक्शन, सलाखों के पीछे पहुंचा 

Hapur News : रेलवे ब्रिज और रेलवे ट्रैक पर स्टंट बाजी करने वाले सनकी स्टंट बाज पर पुलिस का एक्शन, सलाखों के पीछे पहुंचा 

ब्यूरो रिपोर्ट - News Flash INDIA- यूपी के जनपद हापुड़ में पिलखुवा पुलिस द्वारा एक सनकी स्टंट बाज को गिरफ्तार किया गया है । रील बनाने की सनक में इस सनकी स्टंटबाज के द्वारा खतरनाक तरीके से रेलवे ट्रैक आदि पर स्टंट किए जा रहे थे जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले आरोपी कपिल पर एक्शन लिया है औरअब उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

  • पूरा मामला क्या है 

जनपद हापुड़ की पिलखवा कोतवाली पुलिस द्वारा इस युवक के खतरनाक स्टंट वायरल होने के बाद पूरे मामले का संज्ञान लिया गया और पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 732 / 25 दर्ज करते हुए BNS की धारा 125 और 285 के तहत कार्यवाही की है।

  • कौन है आरोपी 

आरोपी कपिल पुत्र बबलू जो पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर का रहने वाला है। जिसके द्वारा रेलवे ब्रिज पर पुशअप लगाते हुए और रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार ट्रेन के साथ दौड़ते हुए रील बनाई गई थी। जिनके वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी कपिल पर कार्यवाही की है।

जिसको अब पुलिस द्वारा कड़ा सबक सिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रील बनाने में प्रयोग किए गए एप्पल आईफोन को भी आरोपी से बरामद किया है।

पुलिस द्वारा लगातार खतरनाक स्टंट बाजी को रोकने के लिए कार्यवाही की जा रही है लेकिन रील बनाने की सनक में युवाओं द्वारा लगातार अपनी जान को खतरे में डालकर खतरनाक स्टंटबाजी की जा रही है जिस पर लगातार पुलिस का एक्शन जारी है ।