हापुड़ बार एसोसिएशन चुनाव: देवेंद्र सिंह नवादा बने अध्यक्ष और रवि कुमार चुने गए सचिव, जीत के बाद माता चंडी के दरबार में टेका माथा

हापुड़ बार एसोसिएशन चुनाव: देवेंद्र सिंह नवादा बने अध्यक्ष और रवि कुमार चुने गए सचिव, जीत के बाद माता चंडी के दरबार में टेका माथा

ब्यूरो रिपोर्ट: News Flash INDIA- हापुड़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव (वर्ष 2026-27) के परिणाम घोषित हो गए हैं। मतगणना के अंतिम दौर तक चले रोमांचक मुकाबले में श्री देवेंद्र सिंह (नवादा) ने अध्यक्ष पद पर और श्री रवि कुमार ने सचिव पद पर शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही कचहरी परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। हापुड़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव (सत्र 2026-27) के परिणाम आज देर शाम घोषित हुए। राउंड-24 की अंतिम मतगणना के बाद श्री देवेंद्र सिंह (नवादा) अध्यक्ष और श्री रवि कुमार सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान कचहरी परिसर में भारी उत्साह देखा गया और परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।

  • विजेता प्रत्याशियों का रिपोर्ट कार्ड:

राउंड-24 के निर्णायक आंकड़ों के अनुसार, मुख्य पदों पर जीत-हार का अंतर इस प्रकार रहा:

  • अध्यक्ष पद पर :
      • चौ० देवेंद्र सिंह (नवादा) - 607
      • श्री मुकेश कुमार त्यागी - 463 
    • जीत का अंतर: 144 मत
  • सचिव पद पर :
      • श्री रवि कुमार - 604
      • श्री कुलदीप सिंह तोमर - 491
    • जीत का अंतर: 113 मत
  • कोषाध्यक्ष पद पर
      • श्री रमेश चन्द लोधी - 594
      • श्री मौ० मुशाहिद - 455
    • जीत का अंतर: 139 मत
  • सह सचिव (पुस्तकालय) पद पर
      • श्री आशीष शर्मा - 671
      • श्री विमल कुमार - 348
    • जीत का अंतर: 323 मत (सबसे बड़ी जीत)
  • सह सचिव (प्रशासन) पद पर
      • श्री सुर्जन सिंह सैनी - 587
      • श्री सरफराज अली - 355
    • जीत का अंतर: 232 मत

इसी के साथ वर्ष 2026-2027 के वार्षिक चुनाव में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप शर्मा एडवोकेट और सह सचिव प्रकाशन पद पर हर्षित जिन्दल एडवोकेट को निर्विरोध चुना गया। 

सबसे बड़ी जीत: सह सचिव (पुस्तकालय) पद पर श्री आशीष शर्मा ने रिकॉर्ड 323 मतों के अंतर से जीत हासिल की, जो इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत रही। 

त्रिकोणीय मुकाबला: अध्यक्ष पद पर श्री पुरुषोत्तम वर्मा केवल 30 मतों पर सिमट गए, जिससे मुकाबला मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह और मुकेश त्यागी के बीच ही रहा।

रवि कुमार ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखी और अंततः 113 मतों से विजयी घोषित हुए। भक्ति और उत्साह के साथ सचिव निर्वाचित होने के बाद रवि कुमार ने कहा कि यह जीत अधिवक्ताओं के विश्वास और माता रानी के आशीर्वाद का फल है। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर बार के उज्जवल भविष्य की कामना की।

साथ ही बाबा साहब को भी माल्यार्पण किया।कचहरी परिसर से लेकर चंडी मंदिर तक जश्न का माहौल रहा।
जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह (नवादा) ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह जीत पूरे वकील समुदाय की है। चुनाव अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना संपन्न कराने के लिए सभी प्रत्याशियों और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। देर शाम तक कचहरी परिसर में जश्न का माहौल बना रहा।